Monsoon Alert : भीषण गर्मी के बाद केरल में मानसून ने दी दस्तक, जानिए बाकी में कब होगी मानसून की एंट्री

Monsoon Alert : भीषण गर्मी के बाद केरल में मानसून ने दी दस्तक, जानिए बाकी में कब होगी मानसून की एंट्री

Monsoon Alert

केरल। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों की हालत खराब हो चुकी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (30 मई) को केरल में प्रवेश कर पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने लगा है। चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पहले से ही पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है।

READ MORE – CG CRIME : धमतरी जिले में पिकअप ड्राइवर की अज्ञात लोगो ने चाकू मार कर की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

केरल के कोट्टायम में मानसून की पहली बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मानसून ने 2 दिन पहले ही आज 30 मई को देश में एंट्री कर ली, जबकि केरल में मानूसन एक जून को एंट्री करता है, लेकिन 4 दिन पहले आए रेमल चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले ही आ गया।

Monsoon Alert

अब मानसून कुछ ही घंटों में पूर्वोत्तर भारत की तरफ रुख कर लेगा, जिससे देशभर के मौसम पर असर पड़ेगा। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब इससे राहत मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। लगभग 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वही इस बार देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 जून के बाद मानसून की एंट्री होगी। ऐसे ही यूपी में 18 से 25 जून, बिहार में 13 से 18 जून, राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गयी है।

Monsoon Alert

सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना वाले राज्य
  • केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव
सामान्य बारिश वाले राज्य
  • छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख
सामान्य से कम बारिश वाले राज्य
  • ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

READ MORE – AC BLAST IN NOIDA : नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत में एसी फटने से लगी भीषण आग, इस दिलदहला देने वाली घटना का वायरल हुआ वीडियो

 

Breaking News National News and Politics लाइफस्टाइल