IPL 2024 : KKR ने ने जीता आईपीएल 2024 की ट्रॉफी,  दोस्तों के साथ जश्न मानते शाहरुख खान-गौरी

IPL 2024 : KKR ने ने जीता आईपीएल 2024 की ट्रॉफी, दोस्तों के साथ जश्न मानते शाहरुख खान-गौरी

IPL 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने IPL 2024 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 8 विकेट की शानदार जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर केकेआर ने चेन्नई में यह जीत हासिल की। इस मौके पर टीम के ओनर और एक्टर्स शाहरुख खान और जूही चावला भी नजर आए।

read more – CYCLONE REMAL : बांग्लादेश के तट से टकराया चक्रवात ‘रेमल’, कोलकाता में तूफानी बारिश, एक की मौत- कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाते हुए शाहरुख खान अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ ट्रॉफी हाथ में लिए पोज देते दिख रहे हैं। शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी लिए हुए पोज देते दिख रहे हैं।

IPL 2024

टीम के चैंपियन बनते ही शाहरुख खान मैदान पर आए और खिलाड़ियों को गले लगाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। इस दौरान शाहरुख के साथ उनका पूरा परिवार भी साथ। इससे पहले सबकी निगाहें शाहरुख खान पर टिकी थीं।

क्योंकि पिछले मैच के दौरान शाहरुख हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे जिसके बाद वे अस्पाल में भर्ती थे। लेकिन फिर वह अस्पताल से आए और कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले का फाइनल मैच देखने के लिए पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे।

IPL 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स को 114 रन बनाने का लक्ष्य मिला था और माना जा रहा है कि टीम के लिए यह टारगेट मुश्किल नहीं रहेगा। लेकिन मैच की आखिरी गेंद तक कुछ कहा नहीं जा सकता। सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर की टीम ने 57 गेंद रहते ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 113 रन बनाकर सिमट गई थी। सनराइजर्स की तरफ से सबसे अधिक कप्तान पैट कमिंस ने ही 24 रनों की पारी खेली। इस तरह आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स की टीम सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम बनी। इस तरह 17वें सीजन में केकेआर के रूप में एक नया चैंपियन मिला।

Breaking News Cricket News and Politics