IED Blast in Sukma
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 ग्रामीण महिलाएं घायल हो गई हैं। जिसमे एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने एक ग्रामीण के घर में जबरदस्ती बम छिपाकर रखा हुआ था। जिसके आज सुबह अचानक फटने से धमका हो गया।

यह पूरा मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भीमापुरम गांव का है। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। वहीं इस इलाके के एक घर में नक्सलियों ने बंदूक के जबरजस्ती एक ग्रामीण के घर में IED रखी थी।
वहीं आज सुबह अचानक रखे बम के फटने से जोर का धमका हुआ। धमका के की चपेट में आने से एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। वहीं दूसरी महिला घायल है। घायल को अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

