Bemetara Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Bemetara Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Bemetara Factory Blast

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह ब्लास्ट हुआ, जिसमें 8-10 लोगों के मारे जाने की खबर है, वही अन्य 10-12 लोगों के घायल होने की खबर है।

read more – LOK SABHA PHASE 6 VOTING : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.82 प्रतिशत हुआ मतदान

Bemetara Factory Blast

ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। वही घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर