ODISHA NEWS : ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले में हाथी के दांत समेत 11 तस्कर गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन और दो बाइक जब्त

ODISHA NEWS : ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले में हाथी के दांत समेत 11 तस्कर गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन और दो बाइक जब्त

ODISHA NEWS

राउरकेला। राउरकेला वन अधिकारियों ने आज छापेमारी की और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरगढ़ जिले के भलियादिही गांव में एक घर के अंदर दो हाथी के दांतों की पूजा कर रहे थे। बोनाई उपखंड के वन अधिकारियों की एक टीम ने भलियादिही गांव के बिराजा मुंडा के घर पर छापेमारी की और दो हाथी दांत सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गिरफ्तार व्यक्तियों की दो बाइक और 11 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

READ MORE – GOLD SEIZED AT AIRPORT : लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 60 लाख का सोना, तस्कर ने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था

खबरों से मिली जानकारी मिलने के बाद कि राउरकेला वन प्रभाग के अंतर्गत बनगांव में कुछ लोग हाथी के दांतों की तस्करी के लिए शिकारी के घर में एकत्र हुए थे, उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सहायक वन संरक्षक के निर्देश पर टीम ने गुरुवार को गांव में रामेश्वर नायक के घर पर छापेमारी कर वन अधिकारियों ने करीब 3 किलो वजन के दो हाथी के दांत जब्त किये।

ODISHA NEWS

उन्होंने घर से 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया। वन अधिकारी ने कहा, दांतों की तस्करी में अन्य लोगों और वन्यजीव सामग्री के संभावित खरीदारों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुटी है।

इस छापेमारी के दौरान उसी घर से केबलांग थाना के भालियाडीही निवासी बिरजा मुंडा (40), क्योंझर जिले के खिरेईटांगरी गांव के खगेश्वर महांत (40), क्योंझर के चका गांव के प्रकाशचंद्र महाकुड़ (39), सुंदरगढ़ जिले के केबलांग थाना अंचल के

खरियाबहाल गांव के सुगुड़ा हेंब्रम (34), क्योंझर के धींगारपाड़ा गांव के रामचंद्र पात्र (61), रंकी गांव के सत्यानंद पात्र (61), प्रीतिकांत महंत (27), रंजन महांत (48) को पकड़ा गया. इनसे पूछताछ के बाद क्योंझर जिले के गंभारिया गांव के यशोवंत पात्र उर्फ दुष्यमंत पात्र, मयूरभंज जिले के विद्याधर पात्र (48) को भी गिरफ्तार किया गया है।

READ MORE – CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER : छत्तीसगढ़ में जवानों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली, सर्च अभियान जारी

Breaking News National News and Politics