KHAJURAHO STATION TRAIN DERAILED
खजुराहो। खजुराहो से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस की एक बोगी के पटरी से उतरने से हड़कंप मच गयी। ट्रेन में सवार सभी यात्री भी सकते में आ गए। हालांकि, इस पूरे मामले में किसी के कोई हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।
यह घटना खजुराहो रेलवे स्टेशन की है। जहां गीतांजलि एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी पटरी से उतरी है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन को यार्ड से प्लेटफार्म पर लगाते समय स्लीपर बोगी S2 ट्रैक से उतर गई। यह घटना शाम 6:05 बजे की है। ट्रेन खजुराहो से 6:35 बजे रवाना होती है।
पीआरओ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ”शाम को गाड़ी को यार्ड से प्लेटफार्म पर लाने के दौरान एक स्लीपर बोगी पटरी से उतर गई। बोगी खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और मरम्मत का काम शुरू किया गया। कोच को वापस ट्रैक पर लाने और पटरी का सुधार कार्य पूरा हो गया है।”

