Six Planets in Straight Line : एक बार फिर ब्रह्मांड की ये दुर्लभ घटना, 3 जून को आसमान में दिखेगा अद्भुत खगोलीय घटना, एक लाइन में नजर आएंगे सौर मंडल के ये 6 ग्रह

Six Planets in Straight Line : एक बार फिर ब्रह्मांड की ये दुर्लभ घटना, 3 जून को आसमान में दिखेगा अद्भुत खगोलीय घटना, एक लाइन में नजर आएंगे सौर मंडल के ये 6 ग्रह

Six Planets in Straight Line

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से सौरमंडल में सभी ग्रहों के निरंतर गतिमान होने से कई बार दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटनाएं होती है। ऐसी ही एक दुर्लभ खगोलीय घटना 3 जून 2024 को भी होने वाली है, इस दिन आसमान के 6 ग्रहों बृहस्पति, बुध, मंगल, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रह एक सीध में देखे जा सकते हैं।

READ MORE – DURG ROAD ACCIDENT : दुर्ग में मार्निंग वाक पर निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा मासूम

6 ग्रहों का एक सीध में होना बेहद खास है और और खगोल शास्त्र में भी ‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ या ‘ग्रहों की परेड’ के नाम से भी जाना जाता है। इस असामान्य घटना को धरती पर रह रहे लोग देख सकते हैं।

‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ एक बेहद ही दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना होती है, जिसमें कई ग्रह एक साथ एक सीध में आ जाते हैं। इस दिन 6 ग्रहों में से चार ग्रहों को तो नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। ‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ के दौरान ही चंद्रमा भी यूरेनस और मंगल के बीच दिखाई देगा।

Six Planets in Straight Line

3 जून के बाद 28 अगस्त 2024 को एक बार फिर देखने को मिलेगा। इसके बाद इसके अलावा 28 फरवरी, 2025 को सात ग्रह एक सीध में आएंगे, जिनमें प्लूटो को छोड़कर सभी ग्रह शामिल होंगे। कम से कम पांच ग्रहों वाली अगली परेड 8 सितंबर, 2040 को होगी, जो नग्न आंखों को दिखाई दे सकती है। उसके बाद 15 मार्च, 2080 को अंतरिक्ष में छह ग्रह एक लाइन में दिखाई देंगे।

  • शनि ग्रह देर रात में आसमान में दिखाई देगा। यह पीले रंग में दिखेगा और इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है।
  • नेपच्यून भी शनि ग्रह के पास ही देखा जा सकता है लेकिन इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता पड़ेगी।
  • वहीं मंगल ग्रह की पहचान उसके लाल रंग से की जा सकती है। मंगल ग्रह को भी नग्न आंखों से आप देख सकते है।
  • बृहस्पति बेहद चमकीले रंग का दिखाई देगा और इसे भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
  • बुध ग्रह को देखने में परेशानी हो सकती है। सूर्य के करीब होने के कारण यह काफी धुंधला सा दिखाई देगा।
  • यूरेनस को भी दूरबीन से ही देखा जा सकेगा। काफी दूर होने के कारण इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है।

READ MORE – MOLESTATION OF FEMALE DOCTOR : ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में इमरजेंसी वार्ड में चारों तरफ लेटे मरीजों के बीच में घुसी पुलिस जीप, वायरल हुआ वीडियो

News and Politics स्पेशल