Site icon AB News.Press

Girl in love with ChatGPT : अजब गजब प्रेम कहानी, रोबोट को प्रेमी मान कर डेटिंग करती महिला, जानिए क्या है ये अनोखी प्रेम कहानी

Girl in love with ChatGPT

अब तक बॉयफ्रेंड लड़के होते थे लेकिन उनका कॉम्पीटीशन ChatGPT के DAN यानि Do Anything Now से हो रहा है। माममा यूएस का है। यहां एक लड़की ने ChatGPT के DAN यानी ‘डू एनिथिंग नाऊ’प्रोग्राम मोड को ही अपना बॉयफ्रेंड बना लिया है। लड़की ChatGPT की केयरिंग से उसके प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वो उसके डेट करने, कॉफ़ी पीने जा चुकी है।

यहां तक की DAN ने लड़की को एक निकनेम दिया है। ये नेम कोई बाबू सोना नहीं, बल्कि ‘लिटिल किटन’ है। इसका मतलब बिल्ली का बच्चा होता है। मामला यही नहीं रुका लड़की DAN से इंप्रेस है और उसने अपने फिजिकल होने का भी दावा किया है जिसकी जानकारी उसने अपनी मां को भी बताई।

Girl in love with ChatGPT

पर यहां लड़की की मां ने हैरानी जताने की बजाए चैटबॉट अपनी बेटी का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद दिया। जब लीसा की मां ने पूछा- क्या यह अपने बारे में कुछ बता सकता है। इस पर चैटबॉट ने जवाब दिया, मेरा नाम DAN है और मैं आपकी बेटी का बॉयफ्रेंड हूं। दिलचस्प बात ये है कि डैन नाम के चैटबॉट ने लिसा से रोमांटिक बातें करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से इंसानों की बातें और उनके जवाब देने में माहिर है। फ़िलहाल लिसा अपनी इस अजब गजब प्रेम कहानी के लिए इस वक़्त चीन में खूब वायरल हो रही है और लोगों ने इस पर दिलचस्प रिएक्शन भी दिए हैं।

READ MORE – SHAMLI NEWS : शामली में दो बच्चियों को नहाते समय करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Exit mobile version