Site icon AB News.Press

Sambit Patra Controversy : ‘पीएम मोदी के भक्त हैं भगवान जगन्नाथ,’ BJP नेता संबित पात्रा की फिसली जुबान, विपक्षी नेताओं ने किया विरोध

Sambit Patra Controversy 

पुरी। ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रवक्ता और उम्मीदवार संबित पात्रा भगवान जगन्नाथ पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। संबित पात्रा ने सोमवार 20 मई को एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं।

read more – KAWARDHA ACCIDENT : कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 मजदूरों की मौत, मृतकों के परिजनों मिलेगा 5-5 लाख, घायलों को मिलेगा 50,000 मुआवजा राशि, सीएम साय ने किया ऐलान

इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत दूसरे विपक्षी नेताओं ने पात्रा का जमकर विरोध किया। मामले को तूल पकड़ता देख पात्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट ट्वीट करते हुए अपनी गलती मानते हुए कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।

Sambit Patra Controversy 

संबित पात्रा का यह बयान 20 मई को तब आया, जब PM मोदी उनके समर्थन में पुरी में रोड शो करने पहुंचे थे। ओडिशा में कल लोकसभा की 5 और विधानसभा की 35 सीटों पर मतदान हुए। पुरी लोकसभा सीट पर छठे चरण यानी 25 मई को मतदान होना है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने संबित पात्रा के बयान विरोध किया। मामले को तूल पकड़ता देख उन्हें माफी मांगनी पड़ी। देर रात पात्रा ने करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना वीडियो जारी कर कहा- आज महाप्रभु जगन्नाथ को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उसको लेकर मेरा मन दुखी है। मैं जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर माफी मांगता हूं। मैं अपनी गलती को सुधारने और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन उपवास करूंगा।

 

Sambit Patra Controversy 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री स्वयं को सम्राट और दरबारी उन्हें भगवान मानने लगें तो स्पष्ट है कि पाप की लंका का पतन निकट है। करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार मुट्ठीभर भाजपाइयों को किसने दिया? यह अहंकार उनके विनाश का कारण बनेगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भाजपा के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा सोचने लगी है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।

तो वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि यह हमारे आरोप को पुष्ट करता है कि सत्ता के नशे में धुत भाजपा हमारे भगवानों को भी नहीं बख्शेगी। भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुरी उम्मीदवार द्वारा की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाने वाले महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का अपमान है।

read more – EBRAHIM RAISI : ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 21 मई को सरकारी इमारतों में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Exit mobile version