PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी का दो दिवसीय चुनावी दौरा, आज काशी में 25 हजार से अधिक महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी का दो दिवसीय चुनावी दौरा, आज काशी में 25 हजार से अधिक महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

PM Modi Varanasi Visit

काशी। उत्तर प्रदेश की काशी से लगातार तीसरी बार नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 21 मई को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर करेंगे। पीएम मोदी यहां 21 मई को पूर्वांचल में सभाओं के बाद शाम को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे और संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में 25,000 से अधिक नारी शक्ति संवाद को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूरी की है।

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद एक सप्ताह के अंतराल में अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दुबारा आ रहे हैं। वाराणसी के 1908 बूथों में से 1800 बूथो की महिलाओं को इसमें शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से संवाद करेंगे।

read more – EBRAHIM RAISI : ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 21 मई को सरकारी इमारतों में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

PM Modi Varanasi Visit

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर 21 मई को काशी पहुंचेंगे व 22 मई की सुबह रवाना होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री इन सभी महिला मतदाताओं को संदेश देंगे। प्रधानमंत्री अलग-अलग क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने, मंच संचालन, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृ शक्ति के कंधे पर ही है। पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा। मराठी, बंगाली, दक्षिण भारतीय आदि प्रांत की वाराणसी में रहने वाली महिलाएं अपने अलग-अलग परिधान में दिखेंगी। इनमें डॉक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी समेत सभी वर्ग की महिलाएं भी शामिल रहेंगी।

पूर्वांचल से अब तक छह महिला सांसद ही चुनी गईं
आजादी के बाद से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल से केवल छह महिला सांसद चुनी गईं। यह मौका केवल चंदौली आजमगढ़ और मिर्जापुर को ही मिला है। इसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहीं मोहसिना किदवई, सपा की फूलन देवी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की बहू चंद्रा त्रिपाठी और अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वाराणसी, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही और राबर्ट्सगंज से किसी महिला को लोकसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला।

 

Breaking News National News and Politics