Ebrahim Raisi
भारत सरकार ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। बीते दिनों ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक हेलीकॉप्टर हादसे में आकस्मिक निधन हो गई। यात्रा के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और सात अन्य लोग भी थे। जिन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत भारत के लिए भी बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। ये रईसी ही थे, जिन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर से दबाव डाले जाने के बावजूद चाबहार बंदरगाह भारत को सौंपने का रास्ता साफ किया था। यही नहीं, ईरान के इस्लामिक देश होने के बाजवूद रईसी ने कश्मीर के मसले पर भी हमेशा भारतीय रुख का समर्थन किया।
Ebrahim Raisi
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।
गौरतलब है कि ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग की मौत हो गयी। रईसी हादसे के समय ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे।
Ebrahim Raisi
हादसे में रईसी के साथ जिन लोगों के शव मिले हैं, खबरों के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर एवं अन्य अधिकारी और अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो जाने के कुछ घंटों बाद प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया गया।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

