Site icon AB News.Press

PUNE ROAD ACCIDENT : पुणे की सड़क पर 3 करोड़ की लग्जरी कार से नाबालिग ने 2 बाइक सवार को कुचला, न‍िबंध ल‍िखने की शर्त पर म‍िली जमानत

PUNE ROAD ACCIDENT

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 18 मई की रात को एक नाबालिग लड़के ने महंगी लग्जरी पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे एक बिल्डर के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट (नाबालिगों के लिए खास अदालत) में पेश किया गया। जहां उसे निबंध लिखने और ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने की शर्त पर जमानत मिल गई है।

READ MORE – CHHATTISGARH CRIME : कुरकुरे के विवाद के कारण 10 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। जहा लड़का काफी तेज रफ्तार से पोर्शे कार चला रहा था। तभी कल्याणी नगर जंक्शन पर के पास उसने कार से कंट्रोल खो दिया और एक बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक सवार अनीश और उसके पीछे बैठा उसका दोस्त अश्विनी सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोकल लोग लड़के की पिटाई करते दिख रहे हैं।

PUNE ROAD ACCIDENT

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी विजय कुमार ने कहा, “हमने नाबालिग को मेडिकल जाँच के लिए हिरासत में लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने शराब पी थी या नहीं।”

READ MORE – IRAN PRESIDENT HELICOPTER CRASH UPDATES : 17 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पहाड़ी पर मिला हेलिकॉप्टर का मलबा, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत

Exit mobile version