Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 15 लोगो की मौत, अन्य 7 घायल

Chhattisgarh Road Accident

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बड़ा सड़क हादसा होने से 15 लोगों की मौत हो गई है। सभी ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य 7 मजदूर घायल हो गए है। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

Chhattisgarh Road Accident

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गयी। इस बात की पुष्टि कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव की है।

READ MORE – COVAXIN SIDE EFFECTS : COVISHIELD के बाद COVAXIN के साइड इफेक्ट्स, BHU की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

Exit mobile version