CG BREAKING NEWS : गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में SOG जवान के गर्दन में लगी गोली

CG BREAKING NEWS : गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में SOG जवान के गर्दन में लगी गोली

CG BREAKING NEWS

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा राज्य के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में SOG जवान के गर्दन में गोली लग गयी। जिससे जवान लहूलुहान हो गया।

READ MORE – BAREILLY ACCIDENT : बरेली के फ्लाईओवर से नीचे गिरी एक प्राइवेट बस, एक यात्री की मौत, करीब 50 घायल

घटना के बाद आनन फानन में घायल जवान को गरियाबंद जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं नक्सलियों और जवानों के बीच की मुठभेड़ अभी भी जारी है।

CG BREAKING NEWS

मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के कांवर भौदी से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के शिवनारायणपुर गांव में देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है।

इस दौरान नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में एक जवान के गले में गोली लग गयी जो अभी भी जवान के गले में फंसी हुई हैं। घायल SOG जवान का नाम प्रकाश साई बताया जा रहा है। जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का है।

READ MORE – PM MODI RALLY ROAD SHOW IN ODISHA : ओडिसा के पुरी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के लिए मांगेंगे वोट

News and Politics राज्य खबर