Shalimar Express : शालीमार एक्सप्रेस में हुआ बड़ा हादसा, चलती ट्रेन पर खम्भा गिरने से एक मासूम सहित तीन यात्री हुए घायल

Shalimar Express : शालीमार एक्सप्रेस में हुआ बड़ा हादसा, चलती ट्रेन पर खम्भा गिरने से एक मासूम सहित तीन यात्री हुए घायल

Shalimar Express

रायपुर। राजधानी के उरकुरा रेलवे स्टेशन के समीप शालीमार एक्सप्रेस पर खंभा गिरने से ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गए। दरअसल, उरकुरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में खंभा गिर गया, जिससे एसी बोगी की कांच टूटने से इसमें सवार कई यात्री के घायल हो गए हैं।

READ MORE – IPL 2024 PLAYOFFS TEAMS : IPL 2024 में अब आगे क्या, प्लेऑफ की चार टीमें तय, नंबर वन पहले से फिक्स, टॉप-2 आएगा कौन, जानें पूरा गणित

शालीमार एक्सप्रेस में इस घटना की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ का अमला पहुंच गया है। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी है।

Shalimar Express

मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जा रही शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030) के ट्रेन एस 6 सहित पास के दो-तीन एसी कोच पर रायपुर और उरकुरा के बीच बिजली का खंभा गिर गया। इससे कोच को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ यात्रियों को भी चोट आई है।

ट्रेन के रायपुर स्टेशन में पहुंचने पर चोटिल ट्रेन में सवार एक मासूम सहित तीन यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पहुंच गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए रेल अधिकारी सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया कि 3 से 4 यात्रियों की चोट लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कुछ यात्रियों को हल्की चोट लगी है, उन्हें आराम के लिए एसी कोच में भेजा गया है।

READ MORE – AAP PROTEST : BJP मुख्यालय पर AAP नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल करेंगे प्रदर्शन, PM को चुनौती देना आसान नहीं- खुर्शीद

Breaking News National News and Politics राज्य खबर