The Great Khali : ग्रेट खली ने जब दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे को हाथ में उठाया तो लोगो ने किया जमकर ट्रोल

The Great Khali : ग्रेट खली ने जब दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे को हाथ में उठाया तो लोगो ने किया जमकर ट्रोल

The Great Khali

‘द ग्रेट खली’ देश के एक जाने-माने रेसलर हैं और दुनियाभर में अपने नाम का परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती हैं। उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

 

READ MORE – CG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर आरोपी ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, हाल ही में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे खली से मिलने के लिए गयी, जिसके बाद खली ने उन्हें अपने एक हाथ में उठा लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ज्योति भी खूब हंसती हुई और शर्माती हुई नजर आ रही है। खली ने कैसे ज्योति को खिलौने की तरह उठा कर हवा में लहराने लगते है।

वीडियो में आप देख सकते है कि उन्होने ज्योति को सिर्फ एक हाथ से ऊपर उठा डाला है। हालांकि ज्योति लगातार हंसती हुई नजर आ रही हैं लेकिन लोगों को खली की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। इसके बाद द ग्रेट खली बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

The Great Khali

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, ”क्या तुम वही सोच रहे हो जो मैं सोच रहा हूं।” एक ने लिखा, ”सर ये देखने में इतना कूल नहीं लग रहा।” एक ने लिखा, ”वो भी महिला ही है।” एक ने लिखा, ”खाली सर का किंडरजॉय का खिलौना।

” एक ने लिखा, ”वह 35 साल की महिला है, जरा कल्पना कीजिए।” एक ने लिखा, ”क्या छोटी औरत के लिए तो चाचा चौधरी के साबू से कम नहीं हो भाई।” एक ने लिखा, ”मुझे ये हरकत पसंद नहीं आई।” एक ने लिखा, ”बैड टच।” एक ने लिखा, ”खली सर वह बालिग है।”

READ MORE – GURUCHARAN SINGH RETURN HOME : तारक मेहता के सोढ़ी यानी गुरचरण सिंह 25 दिनों बाद वापस लौटे घर, बताई लापता होने की वजह

Knowledge