Sukma Naxal Attack : सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में DRG जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

Sukma Naxal Attack : सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में DRG जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

Sukma Naxal Attack

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नकस्ल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगल में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। वहीं जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन अब भी इलाक़े में जारी है। जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार जवानों को सुकमा के टेटराई तोलनाई के जंगल में नक्सली के मौजूद होने की सूचना मिली थी। डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकल पड़े। शनिवार तड़के सुबह नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई देखकर नक्सली मौके से भाग निकले।

मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। नक्सली के शव के पास 1 बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी मिला है। वहीं इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है। इस पूरे मामले की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर