Site icon AB News.Press

Bihar Crime News : पटना के स्कूल के नाले में लापता मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Bihar Crime News

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार 17 मई की सुबह दीघा शहर के मशहूर स्कूल के बाहर नाले में 4 साल के मासूम बच्चे का शव नाले में मिला। शव की पहचान शैलेंद्र कुमार के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुवार से लापता था। मासूम का शव स्कूल के गटर से मिला है। घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

READ MORE – DIARRHEA PATIENTS INCREASED IN CG : छत्‍तीसगढ़ के दो जिलों में डायरिया का प्रकोप, कवर्धा में एक बुजुर्ग की मौत, दुर्ग में 40 बीमार

वहीं आक्रोशित लोगों ने आज सुबह स्कूल में तोड़-फोड़ करते हुए स्कूल को आग के हवाले कर दिया। यह घटना पटना के दीघा थाने के रामजीचक की है। आक्रोशित लोगों ने दीघा-आशियाना चौराहे और दीघा रामजी चक बाटा पेट्रोल पंप से दानापुर गांधी मैदान जाने वाली सड़क को जाम कर दिया है। आगजनी की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पटना सिटी SP चंद्रप्रकाश और DSP मौके पर मौजूद हैं। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Bihar Crime News

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे की पहचान 4 साल के छात्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। वह Tiny Tot स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता शैलेंद्र राय ने बताया कि आयुष गुरुवार को स्कूल गया था। दोपहर में छुट्टी के बाद वह स्कूल में ही ट्यूशन पढ़ता था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन बच्चा का कुछ पता नहीं चला। वही स्कूल स्टाफ और क्लास के बच्चों से पूछने के बाद भी उसकी कोई ख़बर नहीं मिली।

जब काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव स्कूल के पास ही एक नाले से बरामद किया गया। आधी रात के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। वही अब मासूम छात्र का शव उसके स्कूल यूनिफॉर्म में मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा भड़का और स्कूल में ही आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी।

Bihar Crime News

हालांकि दमकल की टीम को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। बच्चे के परिजनों ने उसकी हत्या करके लाश गटर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

READ MORE – FIRE IN GAS CYLINDER : बिलासपुर में चाय बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

 

 

Exit mobile version