Swati Maliwal Assaulted : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले केजरीवाल के PA बिभव कुमार को महिला आयोग ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

Swati Maliwal Assaulted : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले केजरीवाल के PA बिभव कुमार को महिला आयोग ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

Swati Maliwal Assaulted

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर सीएम आवास पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को समन जारी किया। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे बुलाया है। जिसके बाद बीजेपी लगातार सीएम केजरीवाल पर निशाना साध रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम आप सांसद स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं।

READ MORE – CANNES FILM FESTIVAL 2024 : कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के लुक ने मचाया बवाल, रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

खबरों के मुताबिक 13 मई को सुबह स्वाति मालीवाल CM अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर गई थीं। इसी दौरान बिभव कुमार ने स्वाति के साथ मारपीट की। तो वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने भी यह माना था कि स्वाति के साथ बदसलूकी हुई। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी 112 पर कॉल करके दिल्ली पुलिस को दी।

Swati Maliwal Assaulted

बता दें कि सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस के पास एक महिला ने कॉल करके बताया कि उसके साथ सीएम केजरीवाल के निवास पर मारपीट की गई है। कॉल करने वाली ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया था।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दिल्ली सीएम के आवास पर दो दिन पहले हुए हमले के बाद बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग की।

Swati Maliwal Assaulted

मंगलवार को सीएम केजरीवाल के निवास पर नाटकीय घटनाक्रम के बाद, AAP ने इस मुद्दे को संबोधित किया, मालीवाल के प्रति “दुर्व्यवहार” को स्वीकार किया और इसके लिए मुख्यमंत्री के निजी सचिव विभव कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया।

कौन है विभव कुमार?

विभव कुमार बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएचयू से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें 17 फरवरी साल 2015 में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के कितने खास हैं उसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं। जब ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। उस वक्त अरविंद केजरीवाल से छह लोग मिल सकते थे। उसमें एक नाम विभव कुमार भी थे।

READ MORE – CHHATTISGARH STATE ELIGIBILITY TEST : छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक, परीक्षा में भाग लेने के लिए यहां से करें आवेदन

 

Breaking News National News and Politics