Site icon AB News.Press

Bhilai Crime : फैक्टरी के छत में युवक को रील बनाना पड़ा भारी, उचाई से नीचे गिरने से हुई दर्दनाक मौत

Bhilai Crime

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिल्स बना कर खुद को सोशल मीडिया पर पर फेमस करने की चाहत ने एक युवक की जान ले ली, मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक युवक फैक्टरी के छत में ऊपर मोबाईल से रील बना रहा था, उसी दौरान वह ऊपर छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

मृतक युवक का नाम बबलू प्रसाद बताया जा रहा है, जो कम्पनी में हेल्फर का काम करता था, इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Bhilai Crime

मिली जानकारी के मुताबिक, कोहका आर्य नगर निवासी युवक भिलाई के अजीत मेटालिक्स में फैक्ट्री के ऊपर रील बना रहा था। इस दौरान मोबाईल पर वीडियो रील बनाते हुए युवक का पैर छत से फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम बबलू प्रसाद बताया जा रहा है। जो कंपनी में हेल्फर का काम करता था। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

READ MORE – SATNA RAILWAY STATION MURDER : सतना रेलवे स्टेशन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

 

Exit mobile version