Naxalites IED Blast in Bijapur
Naxalites IED Blast in Bijapur: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हो रहे लगातार प्रहार के बाद नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर थाना प्रभारी के वाहन में विस्फोट कर दिया। धमाके बाद बाद कार अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है मामला फरसेगढ़ का बताया जा रहा है।

- टीआई की कार में आईईडी का धमाका
- कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
- बीजापुर जा रहे थे टीआई आकाश मसीह
- वारदात के बाद टीआई, आरक्षक सुरक्षित
टीआई और कॉन्स्टेबल सुरक्षित
इस मामले में एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। मामला फरसेगढ़ थानाक्षेत्र का है। दरअसल बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह कार के नीचे विस्फोट (Naxalites IED Blast) हो गया था। गनिमत यह रही कि कार में सवार थाना प्रभारी आकाश मसीह और एक कॉन्स्टेबल दोनों सुरक्षित हैं।

वारदात को सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास अंजाम दिया गया है। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

