Site icon AB News.Press

YSR Congress : आंध्र प्रदेश के पोलिंग बूथ पर विधायक शिवकुमार ने मतदाता को जड़ा थप्पड़, मतदाता ने भी किया पलटवार, वीडियो हुआ वायरल

YSR Congress

गुंटूर। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण के हो रहे मतदान में देशभर के 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुई। इस बीच, आंध्र प्रदेश के एक मतदान केंद्र से सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने गुंटूर में एक मतदान केंद्र पर लाइन में घुसने पर कथित तौर पर आपत्ति जताने के बाद एक मतदाता को थप्पड़ मार दिया। मतदाता ने भी पलटवार किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग विधायक शिवकुमार की काफी आलोचना कर रहे हैं।

read more – KORBA CRIME NEWS : कोरबा के अप्पू गार्डन वेब पूल में बदमाशों की आपस में भिड़ंत, अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लापरवाही

YSR Congress

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तेनाली के विधायक ए. शिवकुमार वोट डालने के लिए लाइन में खड़े एक मतदाता के पास पहुंचे, इस दौरान, दोनों लोगों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो जाता है और विधायक अचानक मतदाता को थप्पड़ मारना शुरू कर देते है।

इसके बाद वह मतदाता भी पलटवार करते हुए विधायक को थप्पड़ जड़ देता है। लड़ाई के बीच विधायक शिवकुमार के समर्थक भी उस शख्स को मारना पीटना शुरू कर देते हैं। आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों और 175 विधानसभा सीटों पर सोमवार को चौथे चरण में मतदान संपन्न हुआ।

वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार का मुकाबला भाजपा और एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी के गठबंधन से है। गौरतलब है कि 2019 के चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटें जीतीं थी और राज्य सरकार बनाई और फिर वाई एस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने

Exit mobile version