Site icon AB News.Press

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के नामी अस्पतालों सहित IGI एयरपोर्ट को मिला बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Delhi Bomb Threat

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिलने से राजधानी में हड़कंप मच गई है। इस बार स्कूलों की बजाय दिल्ली के कुछ नामी अस्पतालों और एयरपोर्ट को उड़ाए जाने की धमकी मिली है। यह ईमेल रविवार को दोपहर करीब तीन बजे के बाद मिला।

]

read more – BIJAPUR UBGL BLAST : बीजापुर के भैरमगढ़ में IED ब्लास्ट से 2 बच्चों की मौत, नक्सलियों ने जवानों के बिछाए थे बारूद

जिन अस्पतालों को धमकी भरे ई मेल आएं हैं। वे दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल और दादा देव, डीडीयू, जीटीबी हेडगेवार अस्पताल सहित अन्य कई अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही एक ईमेल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी मिली। जिसमे एयरपोर्ट को उड़ाने की बात कहीं गई है।

Delhi Bomb Threat

फिलहाल मौके पर बम और डॉग स्क्वायड टीमें मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर से मरीजों को हटाया जा रहा है। वहीं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया है। एयरपोर्ट में भय का माहौल बना हुआ है। दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मेल कहां से भेजा गया है। पुलिस की टीमें अस्पतालों में पहुंच गई हैं।

बता दे कि इससे पहले इसी महीने की 1 तारीख को दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों में इसी तरह से ईमेल के जरिये से बम से स्कूल को उड़ने का धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में अफरा तफरी मच गई थी और पुलिस प्रशासन हर एक स्कूलों में बम स्क्वॉड के साथ जाकर जांच करने के बाद यह बताया गया कि कहीं कोई बम नहीं था।

read more – BIGG BOSS OTT 3 : सलमान खान के फैंस को लगा बड़ा झटका, ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए छोड़ा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, ये स्टार्स कर सकते है होस्ट

 

Exit mobile version