TMC Worker Murder
केतुग्राम। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों के 96 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में TMC नेता की बम मारकर हत्या कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम इलाके में एक टीएमसी नेता मिंटू शेख पर कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर क्रूड बम फेंक दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मिंटू शेख अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें TMC नेता की मौत हो गई। इस घटना से बाद से इलाके में भारी पुलिस बल का पहरा लगा दिया गया है। वहीं बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
TMC Worker Murder
लोकसभा 2024 के चुनाव के चौथे चरण की मतदान के एक रात पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मिंटू शेख जिस रास्ते से अपने घर जा रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने उस रास्ते को जाम कर दिया था। वह जैसे ही अपने बाइक से नीचे उतरे, धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद हत्यारों ने वहा से भागने के लिए बम का सहारा लिया।
TMC नेता मिंटू की जहां हत्या की गई है, वह केतुग्राम एक लोकसभा सीट है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन चरण में मतदान हो गया है। अब चौथे चरण का मतदान होना है। ऐसे मतदान की एक रात पहले राज्य में हत्या की घटना से इस लोकसभा क्षेत्र में डर का माहौल है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

