Rajgarh Army Truck Accident : राजगढ़ में आर्मी के ट्रक,कार और बस की भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा, जवान सहित 10 घायल, 3 की मौत

Rajgarh Army Truck Accident : राजगढ़ में आर्मी के ट्रक,कार और बस की भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा, जवान सहित 10 घायल, 3 की मौत

Rajgarh Army Truck Accident

राजगढ़। राजगढ़ जिले में कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीलूखेड़ी गांव के समीप धागा फैक्ट्री के पास हादसा हुआ। मिलिट्री वाहन, कार और बस की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई।

READ MORE – RAIPUR WATER CUT : शहरवासियों के लिए एक बड़ी खबर, 15 मई को 10 घंटे रायपुर की 6 टंकियों से नहीं होगा पानी की सप्लाई, पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन का होगा काम

इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, 3 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इन तीनों मौत की पुष्टि नहीं की गई है। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने आर्मी के ट्रक में फंसे जवानों को निकाला।

Rajgarh Army Truck Accident

मिली जानकारी के मुताबिक मिलिट्री का ट्रक और कार भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रहे थे। कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से से जा टकराया। जिसके कारण ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क की दूसरी लेन में घुस गया।

इसके बाद सामने से आ रही बस उससे टकरा गई। बस ब्यावरा से भोपाल की ओर जा रही थी। ट्रक से टक्कर के बाद बस रोड की रेलिंग को तोड़कर सर्विस लेन को पार करते हुए साइड में बने एक मकान से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Rajgarh Army Truck Accident

READ MORE – DHAMTARI POLICE-NAXALITE ENCOUNTER : धमतरी गरियाबंद के सीमांत सेमरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख इनामी मंगल मड़काम की मौत

तेज आवाज होते ही आस पास के लोग दौड़े और वाहनों में फसे लोगो को बाहर निकालने का काम शुरू किया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Breaking News National News and Politics