Site icon AB News.Press

Lok Sabha Election 4th Phase Voting : चौथे चरण का मतदान शुरू, जानिए उन सीटों के बारे में जिन पर दिग्गजों की किस्मत का फैसला किया जायेगा आज

Lok Sabha Election 4th Phase Voting

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 96 सीटों पर एक हजार 717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। हैदराबाद से AIMIM उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट से ओवैसी का मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता और बीआरएस के गद्दाम श्रीनिवास यादव से है।

Lok Sabha Election 4th Phase Voting

गौरतलब है कि चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार 11 मई शाम 6 बजे समाप्त हो गया था। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवार:-

 

 

 

 

 

Exit mobile version