Site icon AB News.Press

Bomb Threat : नोएडा, लखनऊ के बाद जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Bomb Threat

जयपुर। नोएडा, लखनऊ के कई स्कूलों के बाद अब जयपुर के स्कूल को शरारती तत्वों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। जयपुर के कई बड़े स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इनमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस उन स्कूलों में पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस की टीमें एवं बम निरोधक दस्ते ने स्कूल खाली करवाए और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकरी के मुताबिक विद्याश्रम, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल और माणक चौक स्थित सेंट टेरेसा स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फ़िलहाल इन स्कूलों से अभी तक कोई बम नहीं मिला है।

Bomb Threat

बम निरोधक दस्ते मौके पर हैं। स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। ऐसे ही ई-मेल जयपुर के कई अन्य बड़े स्कूलों को भेजे गए हैं। रविवार देर शाम जयपुर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने का ईमेल भेजा गया था, लेकिन जांच के बाद वहां कोई बम नहीं मिला।

इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले नोएडा के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया था। स्कूलों को खाली कराया गया था।

read more –  PM MODI VARANASI VISIT : वाराणसी में PM मोदी का नामांकन से पहले विशाल रोड शो, कल कल भैरव के दर्शन के बाद दाखिल करेंगे नामांकन

Exit mobile version