Site icon AB News.Press

RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह बदमाशों ने दिया हिंसक घटना को अंजाम, पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल

RAIPUR CRIME NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात तलवारबाजी की हिसंक घटना घटित हुई है। इस घटना में पीता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए हैं जहा किसी के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से चोटें आईं। यह मामला रायपुर खम्हारडीह थाना का है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की पुरानी रंजिश के चलते रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर देर रात तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है।

RAIPUR CRIME NEWS

मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत उसके साथियों पर तलवारबाजी का इल्जाम लगा कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मामले में शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

READ MORE – RAIPUR CRIME : राजधानी के आरंग क्षेत्र के रेत घाटो में अवैध रेत खनन खुले आम, खनिज विभाग कायर्वाही में दिखी असफल

Exit mobile version