FIR REGISTERED AGAINST ACTOR ALLU ARJUN
नांद्याल। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। आंध्र प्रदेश के नांद्याल में शनिवार 11 मई को अल्लू अर्जुन नंदयाला में अपने दोस्त और YSR कांग्रेस के उम्मीदवार रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार अभियान में शामिल हुए।

सड़क पर उनकी एक झलक पाने से लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हो गये। विधायक शिल्पा रवि नांद्याल सीट से दोबारा जीत की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म ‘पुष्पा’ के एक्टर ने उनके घर जाने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को सूचित नहीं किया था। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
FIR REGISTERED AGAINST ACTOR ALLU ARJUN
वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वह अपने लाखों फैंस के बीच में घिरे हुए हैं और कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है तो कोई उनको करीब से देख भर लेना चाहता है। रवि चंद्रा के आवास पर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक आए और इससे बड़े पैमाने पर कानून-व्यवस्था और यातायात की समस्या पैदा हो गई। आगामी 13 मई को राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ मतदान होना है।

अर्जुन उनके प्रति समर्थन दिखाने के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधायक के घर गये थे। उनकी एक झलक पाने से लिए सड़क पर प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ बालकनी से लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर शिल्पा रवि और उनका परिवार भी एक्टर के साथ था।
अल्लू अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनावों के मद्देनजर धारा 144 लागू है जिसमें बिना अनुमति भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है।
read more – BADRINATH YATRA 2024 : खुल गए आज बदरीनाथ धाम के कपाट, जानिए क्या है इतिहास

