Adani Group : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह बने अडानी ग्रुप के प्रेसिडेंट ऑफ स्ट्रेटजी

Adani Group : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह बने अडानी ग्रुप के प्रेसिडेंट ऑफ स्ट्रेटजी

Adani Group

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अडानी ग्रुप ने उन्हें एक बड़ा दायित्व सौंपा है। अमन सिंह ने 1 मई 2024 से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट ऑफ स्ट्रेटजी का पदभार ग्रहण किया है।

READ MORE – BRIJ BHUSHAN SHARAN SINGH : महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को लगा बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

जिसके बाद अमन ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। ग्रुप की तरफ से एक अनाउंसमेंट में इस आशय की जानकारी दी गई थी। अमन सिंह नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप से CBC के हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े थे। पेशे से सिविल सर्वेंट रहे अमन सिंह के कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिलने की बात सामने आई थी।

Adani Group

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी अमन सिंह छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के कार्यकाल में एक प्रभावशाली ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालते हुए ना केवल रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे बल्कि बायोटेक्नोलॉजी, आईटी विभाग के भी सचिव और छत्तीसगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) के CEO की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमन सिंह की कार्य कुशलता और योग्यता ने छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने हाल ही में भोपाल के एमसीएटी से पढ़ाई की है।

READ MORE – FOURTH PHASE VOTING 13TH MAY 2024 : चौथे चरण के लिए आज शाम 6 बजे के बाद थम जायेगा चुनाव प्रचार, 96 सीटों पर 13 मई को मतदान

Breaking News National News and Politics राज्य खबर