Police Raid : भोपाल के कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका पर पुलिस ने मारी रेड, घर से भारी मात्रा में मिली नोटों की गड्डियां

Police Raid : भोपाल के कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका पर पुलिस ने मारी रेड, घर से भारी मात्रा में मिली नोटों की गड्डियां

Police Raid

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में स्थित पंथ नगर के एक कारोबारी के मकान में गुरुवार की देर रात पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गई। हवाला कारोबार से जुड़े होने के संदेह के कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पंथ नगर स्थित कारोबारी कैलाश खत्री के घर पर छापेमार कर कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस को 5 और 20 के फटे और पुराने नोट भी मिले। फिलहाल पुलिस बरामद रकम की गिनती में जुटी है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश खत्री पंथ नगर अशोका गार्डन में खुद के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। वह जहांगीराबाद में दुकान का संचालन करते हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी की कारोबारी के घर में बड़ी संख्या में कैश रखा है। आचार संहिता के चलते उनके घर दबिश दी।

Police Raid

जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में पुराने फटे और कटे नोटों के साथ नए नोट बरामद किये हैं। इन नोटों में पांच रुपए के नोटों से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट की गडि्डयां शामिल हैं। कारोबारी कैलाश खत्री ने पुलिस को बताया कि वह पुराने कटे फटे नोट एक्सचेंज करने का काम करता है। जिसके एवज में वह कमिशन लिया करता था। फटे नोट एक्सचेंज कराने पर एक लाख रुपए के बदले 75 हजार रुपए लौटाया करता था।

इतनी भारी मात्रा में घर में रखे कैश का जवाब नहीं दे सका है। इसी के साथ ही कारोबारी के पास नोट एक्सचेंज कारोबार से जुड़े होने का कोई लीगल दस्तावेज नहीं मिला । उससे पूछताछ की जा रही है। कुल रकम कितनी है, यह गिनती पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा। प्रारंभिक तौर पर करीब 5 लाख रुपए की रकम की गिनती की जा चुकी है। छोटो नोट बड़ी तादाद में होने के कारण गिनती में समय लग रहा है।

read more – KEDARNATH YATRA : 40 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदारनाथ का दरबार, शुभ मुहूर्त में खुले पावन धाम के कपाट, मौजूद रहे हजारों भक्‍त

Breaking News National News and Politics