PULGAON LIQUOR SHOP : दुर्ग के पुलगांव में शराब दुकान में दो लोगों में हुआ विवाद, गला रेतकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

PULGAON LIQUOR SHOP : दुर्ग के पुलगांव में शराब दुकान में दो लोगों में हुआ विवाद, गला रेतकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

PULGAON LIQUOR SHOP

दुर्ग। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के शराब दुकान में दो लोगों में शराब खरीदी को लेकर आपस में विवाद हो गया। आरोपी ने दूसरे युवक के गले में चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया। अधिक खून बह जान से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। यह घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात करीब 8.40 से 9 बजे के बीच की है। यहां शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45 साल) का एक अन्य युवक से विवाद हो गया।

PULGAON LIQUOR SHOP

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे हाथा पाई में उतर आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता और दोनों के विवाद को दूर करता, एक ने अपने जेब से धारदार चाकूनुमा हथियार निकाला और प्रमोद के गले में ताबड़ तोड़ वार कर दिया। लोगों ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

read more – NOIDA NEWS : नोएडा में बाइक पर पीछे बैठे पुलिसकर्मी को हेलमेट नहीं लगाना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने काटा 18 हजार रुपये का चालान

News and Politics राज्य खबर