Sam Pitroda Controversy : एक बार फिर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, पूर्व में रहने वाले लोगों को कहा ‘चीनी’, साउथ इंडिया को ‘अफ्रीकन’

Sam Pitroda Controversy : एक बार फिर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, पूर्व में रहने वाले लोगों को कहा ‘चीनी’, साउथ इंडिया को ‘अफ्रीकन’

Sam Pitroda Controversy

लोकसभा चुनाव के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीते दिनों फिर ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद शुरू हो गया है। जिससे फिर से एक बार कांग्रेस नेता अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं,

जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। यह विविधता भारत की पहचान है। हालांकि, उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

Sam Pitroda Controversy

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था, वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की थी। हालांकि बाद में सैम पित्रोदा ने दोबारा कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने वो नहीं कहा जो लोगों ने मतलब निकाला।

READ MORE – MANDLA FIRE NEWS : मध्यप्रदेश के मंडला में जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाडी

Breaking News National News and Politics