Mandla Fire News : मध्यप्रदेश के मंडला में जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाडी

Mandla Fire News : मध्यप्रदेश के मंडला में जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाडी

Mandla Fire News

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवारी चौक पर मंगलवार की रात जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर बुझाने के कार्य में जुटी।

READ MORE – DELHI LOK SABHA ELECTION 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर ये है दिल्ली नगर निगम की तैयारी ड्रोन से होगी बूथों की सुरक्षा

Mandla Fire News

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नैनपुर के बुधवारी बाजार की है। जहां स्थित जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान धू-धूकर जलने लगा।

फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक इस भीषण अग्निकांड में दुकान में रखे लाखों रुपए के सामान का नुकसान हो गया। जांच के बाद आग लगने के कारन का पता चल पायेगा। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

Breaking News National News and Politics