Site icon AB News.Press

Abhanpur Accident News : रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Abhanpur Accident News

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक ही हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर क्षेत्र के ग्राम उल्बा के नर्सरी के पास रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक सवार भटगांव से उल्बा आ रहे थे। वहीं उल्बा से भटगांव जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हादसे में बाइक में सवार बिश्राम धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छबिराम, लाकेश और पिकअप में सवार हुलास धीवर और यशवंत पाल घायल हो गए।

Abhanpur Accident News

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने छबिराम धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाकेश धीवर की हालत गंभीर है। हुलास एवं यशवंत को मामूली चोटें आई। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप छट्ठी कार्यक्रम पहुंचे लोगों को लाने के लिए जा रहा था। वहीं बाइक सवार भी इन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version