Site icon AB News.Press

Loksabha election News update: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनावी उत्सव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग, इसमें प्रदेश की 7 सीटें शामिल, देखें कहां कैसा है मुकाबला

Loksabha election News update

रायपुर। आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 94 सीटों पर वोटिंग है। इनमें छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर भी सुबह से वोट डलना शुरू हो गया है। इससे पहले के दो चरण में प्रदेश की चार सीट बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीटा पर वोटिंग हो चुकी है। इन सीटों पर साल 2019 के मुकाबले वोटिंग का औसत प्रतिशत बढ़ा हुआ देखा गया है।

आज 24 की चुनौती में हम बात करेंगे, छत्तीसगढ के कुल 11 लोकसभा सीट की। राज्य में 11 लोकसभा सीट हैं। इनमें BJP के पास 9 सीट है और congress के पास सिर्फ 2 सीट बस्तर और कोरबा है।

आज प्रदेश की सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में एबी न्यूज की टीम ने जो ग्राउड वर्क के आधार पर अनुमान लगाया है उसकी जानकारी हम आपको शेयर कर रहे हैं।

Loksabha election News update

1)बस्तर लोकसभा सीट: पहले हम बात करेंगे बस्तर लोकसभा सीट की, इस सीट से ( BJP ) के उम्मीदवार महेश कश्यप हैं, वही ( Congress ) ने अपना उम्मीदवार प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री वर्तमान कोंटा विधायक, कवासी लखमा को बनाया हैं। इस सीट पर हमारा अनुमान भी मीडिया रिपोर्ट से मिलता जुलता है जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलने का दावा किया गया है।

2) रायपुर लोकसभा सीट: रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी होने से ये सीट काफी हाईप्रोफाइल बनी हुई है। BJP पिछले 35-40 सालों से इस पर अपना परचम लहराती रही हैं। यहां के BJP के कद्दावर नेता और 8 के विधायक और वर्तमान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला Congress के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है

3)बिलासपुर लोकसभा सीट: छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर लोकसभा सीट को भी BJP का गड़ माना जाता है, यहां से भी BJPचुनाव जीतती रही है पूर्व में भी यहां से अरुण साव चुनाव जीते थे, जो अब छत्तीसगढ सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। इस बार इस सीट से लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू BJP के उम्मीदवार बनाया हैं, वही Congress ने भिलाईनगर से युवा विधायक देवेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।


4)जांजगीर चांपा: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की जांजगीर चांपा सीट काफी अहम है। जांजगीर चांपा, लोकसभा सीट से कांग्रेस ने Dr शिव कुमार डहरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है इनका सामना भाजपा के कमलेश जांगड़े से है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें की कांग्रेस के उम्मीदवार 3 बार के विधायक चुने गए हैं, पिछली कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री भी रह चुके हैं। इस सीट के मुकाबले साल 2009 और 2014 में भाजपा से कमला देवी पाटले चांपा से सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में भी इस सीट से भाजपा के गुहराम अजगले सांसद हैं

5) कोरबा लोकसभा सीट 2024 में छत्तीसगढ की हाईप्रोफाइल सीट है । यहां कांग्रेस ने चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को टिकट दी हैं। वही भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही नाम छत्तीसगढ की राजनीति में एक बड़ी पहुंच रखते हैं। यहां सरोज पांडे दीदी और ज्योत्सना को भाभी के मुकाबले के रूप में जनता देख रही है।

6) सरगुजा लोकसभा सीट – इस सीट से कांग्रेस ने युवा नेत्री और यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। वही भाजपा ने कांग्रेस से आए चिंतामणि महराज को टिकट देकर इस लोकसभा सीट को दिलचस्प बना दिया है। शशि सिंह वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत में सभापति हैं। उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बड़े अंतर से जीता था।

7) कांकेर लोकसभा सीट – कांकेर सीट पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है, कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा ने भोजराज नाग को चुनावी मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला बिरेश ठाकुर से है। हालांकि पहले इस सीट से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज या पूर्व मंत्री अनिल भेड़िया को टिकट दिए जाने की चर्चा चल रही थी।

8) दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद विजय बघेल फिर से मौका दिया है। वही कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। साल 2019 में भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस के प्रतिमा चंद्राकार को हराकर जीत का परचम लहराया था। इस बार भी राजनीति गलियारों में यही कयास लगाया जा रहा हैं

9) रायगढ़ लोकसभा सीट – छत्तीसगढ की रायगढ़ लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां से मौजूदा सांसद भाजपा की गोमती साईं हैं। वहीं इस बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार रायगढ़ लोकसभा सीट से राधेश्याम राठिया को बनाया हैं। वही कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार dr मेनका देवी सिंह को बनाया । भाजपा से अपना किला वापस हासिल करने के लिए कांग्रेस ने राजपरिवार पर दांव खेला है

10) महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा ने रूप कुमारी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा हैं, वही कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। भाजपा उम्मीदवार रूपकुमारी चौधरी पहले बसना विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में जिला भाजपा अध्यक्ष हैं, जमीनी स्तर से जुड़ी नेता हैं । वही इनके मुकाबले कांग्रेस के उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू एक बड़ा नाम हैं। साहू समाज का काफी प्रभाव माना जाता है भूपेश सरकार में उनके पास गृह मंत्रालय था।

11) राजनांदगांव: अब आखिर में हम छत्तीसगढ के सबसे हॉट सीट माने जाने वाली सीट राजनांदगांव की बात करते हैं, यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद संतोष पाण्डेय को फिर से उम्मीदवार बनाया हैं। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। भूपेश बघेल के यहां से चुनाव लडने से मुकाबला काफी रोमांचित हो गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा नाम है। ऐसे में भाजपा के लिए पहले जैसे आसान जीत मिलना मुश्किल है।

 

 

Exit mobile version