KIRANDUL-KOTTAVALASA RAILLINE : पटरी पर चट्टान टूट कर गिरने से रेल लाइन में आवागमन हुआ बंद, मालगाड़ी उतरी पटरी से

KIRANDUL-KOTTAVALASA RAILLINE : पटरी पर चट्टान टूट कर गिरने से रेल लाइन में आवागमन हुआ बंद, मालगाड़ी उतरी पटरी से

KIRANDUL-KOTTAVALASA RAILLINE

जगदलपुर। जगदलपुर के किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन में बोडवारा और शिवलिंगपुरम स्टेशन के बीच रेलमार्ग पर चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। यह घटना जगदलपुर से 230 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश में रविवार की सुबह करीब 6.10 बजे की बताई जा रही है।

घटना के चलते रेल आवागमन बाधित हो गया है। जिसके चलते विशाखापट्टनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को विशाखापट्टनम में अभी रोक दिया गया है। यहां रेललाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। जिसके कारण पहाड़ों को काटा जा रहा है। जिससे चट्टानें पहाड़ से टूटकर पटरी पर गिर जाती है।

पिछले साल 23 सितंबर में कोरापुट रेलखंड में पहाड़ दरकने की घटना हुई थी। इंजन के पटरी से उतरने की घटना के कारण अरकु रेलखंड में रेल आवागमन बंद है। रेल अधिकारियों के अनुसार शाम तक लाइन बहाल कर दी जाएगी।

read more – DURG DISTRICT COURT : दुर्ग जिला न्यायालय परिसर में वकील पर महिला ने किया चप्पलो की बरसात, जानिए क्या था पूरा मामला

Breaking News National News and Politics