Site icon AB News.Press

UP Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस की लिस्ट जारी रायबरेली से राहुल तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

UP Lok Sabha Elections 2024

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जाती रही है। सोनिया गांधी के चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा के बाद से ही रायबरेली सीट पर कई उम्मीदवारों के नाम पर कयास लगाए जा रहे थे। इसके साथ-साथ यह भी दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

लेकिन कांग्रेस की जारी लिस्ट में इस सीट पर राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस केवल एक सीट रायबरेली से ही जीत दर्ज कर पाने में कामयाब रही थी। अब राहुल गांधी के सामने कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ को बचाने की चुनौती होगी।

READ MORE – MLA SURENDRA PATWA THREAT : शिवराज सिंह के मंच पर भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

UP Lok Sabha Elections 2024

शुक्रवार यानी आज अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है इसके लिए राहुल गांधी नामांकन दाखिल करने रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए हैं।

भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं। रायबरेली लोकसभा सीट 1952 के चुनाव के बाद से सबसे अधिक बार गांधी परिवार के पास रही है। राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी यहां से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और जीते।

इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ-साथ दो बार यहां से अरुण नेहरू भी सांसद रह चुके हैं। 2014 में भी सोनिया गांधी ने इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में गांधी परिवार की विरासत वाली सीट पर राहुल गांधी को उतारने का निर्णय लिया गया।

READ MORE – CHHATTISGARH CONGRESS : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रेपिस्ट के पक्ष में प्रचार कर रहे पीएम पर साधा निशाना, राजधानी में राधिका खेड़ा मामले में गरमाई सत्ता

Exit mobile version