Site icon AB News.Press

Palghar Lok Sabha : भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों 18वीं लिस्ट जारी, महाराष्ट्र के पालघर से हेमंत विष्णु बने उम्मीदवार

Palghar Lok Sabha

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 18वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट से हेमंत विष्णु सावरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के अंदर पालघर लोकसभा सीट को लेकर बातचीत लगातार चल रही थी, क्योंकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और भाजपा, दोनों ही इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन जीतने की संभावना को देखते हुए पार्टी ने यहां से हेमंत विष्णु सावरा को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

शुक्रवार 3 मई को महाराष्ट्र के पालघर सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होना है। अब तक यहां दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा 4 जून को की जाएगी।

हेमंत सावरा कौन हैं ?
हेमंत सावरा पेशे से एक हड्‌डी विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और महाराष्ट्र के वाडा से आने वाले पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा वे लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सावरा को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। हेमंत सावरा 2019 में विक्रमगढ़ लड़ने की तैयारी की थी। शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चले गए थे। 2018 के उप चुनावों में गवित इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते थे।

Exit mobile version