Site icon AB News.Press

Bhopal Railway Station Accident : भोपाल के रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा

Bhopal Railway Station Accident

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चड्ढा युवक हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। युवक का नाम सोनू यादव है जो की उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी है।

READ MORE – UP LOK SABHA ELECTIONS 2024 : कांग्रेस की लिस्ट जारी रायबरेली से राहुल तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक मानसिक रूप से विक्षप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ देर इधर-उधर दौड़ने के बाद अचानक उसने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन को पकड़ लिया।

Bhopal Railway Station Accident

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़े युवक ने जैसे ही हाईटेंशन लाइन के तार पकड़े, जोरदार धमाके के साथ युवक के शरीर में आग लग गई। हालांकि, झटका लगते ही उसका हाथ तार से छूट गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन द्वारा तत्काल तारों में करंट बंद किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version