Anti Naxal Operation 3 : नारायणपुर में मारे गए 10 में से 8 टॉप के नक्सली थे, इन पर थे 2 से लेकर 25 लाख के इनाम

Anti Naxal Operation 3 : नारायणपुर में मारे गए 10 में से 8 टॉप के नक्सली थे, इन पर थे 2 से लेकर 25 लाख के इनाम

Anti Naxal Operation 3

रायपुर। अप्रैल महीना छत्तीसगढ़ में उत्पात मचाने वाले नक्सलियों के खिलाफ सफाई वाला रहा है। अप्रैल के चार मंगलवारों में से तीन में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से चले अभियानों में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए।

पहला ऑपरेशन दो अप्रैल को हुआ, दूसरा 16 को और तीसरा 30 अप्रैल को। तीसरे नक्सली ऑपरेशन में मारे गए दस के करीब नक्सलियों में आठ चोटी के नक्सली शामिल थे। पुलिस ने अब इन नक्सलियों की पहचान कर ली है। इनमें कई लाखों रुपए के ईनामी नक्सली थे। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सलियों पर 2 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित थे। मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 63 लाख रुपये का ईनाम था।

सबसे ज्यादा SZCM जोगन्ना पर 25 लाख रुपए का इनाम था। इस दुर्दांत नक्सली पर कुल 196 मामले भी थानों में दर्ज थे। इसके अलावा भी कई बड़े नक्सली नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में मारे गए हैं।

Breaking News News and Politics