Site icon AB News.Press

President Droupadi Murmu On Ayodhya Visit : देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार करेगी राम लला के दर्शन

President Droupadi Murmu On Ayodhya Visit

अयोध्या। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगी। इसके साथ ही कुबेर टीला जाकर शिव मंदिर में भी पूजा- अर्चना करेंगी। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित है। इस दौरान राष्ट्रपति लगभग 4 घंटे अयोध्या में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर विवाद हो गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण आमंत्रित नहीं किया गया।

President Droupadi Murmu On Ayodhya Visit

इस पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जवाब दिया है। उन्होने राहुल गांधी के उस बयान को मिथ्या बताया है।

चंपत राय ने कहा, राहुल गांधी को स्मरण कराना चाहूंगा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया था।

read more – UTTAR PRADESH ROAD ACCIDENT : कार पर ट्रक पलटने से कारोबारी की जिन्दा जलकर मौत, वीडियो वायरल

Exit mobile version