Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Congress Controversy : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के राजीव भवन में फुट-फुटकर रोने का वीडियो वायरल, कहा- जल्द करूंगी खुलासा

Chhattisgarh Congress Controversy

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा का फुट फुटकर रोने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही राधिका ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा की माता कौशल्या के मायके में बेटियां सुरक्षित नहीं और पुरुष मानसिकता से ग्रसित लोगों के हावी होने को लेकर बात की। साथ ही यह भी कहा है कि वह कुछ खुलासा करेंगी।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला संचार विभाग में घटित घटना से जुड़ा है। जहां संचार विभाग में मंगलवार शाम को राधिका खेड़ा ने मीडियावालों को बाइट के लिए आमंत्रित किया था। बाइट देने के बाद बाद वह संचार विभाग मौजूद थीं। कुछ देर बाद सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ-कुछ बातों को लेकर बहस इतनी बढ़ गई की नौबत तू-तू, मैं-मैं और उससे आगे की आ गई थी। बढ़ते विवाद के बीच बताया जा रहा है कि राधिका खेड़ा कांग्रेस भवन से रोते हुए अपने होटल के लिए निकली।

अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

Exit mobile version