Site icon AB News.Press

CG LOK SABHA ELECTIONS 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान किसान के घर चाय का आनंद लिया

CG LOK SABHA ELECTIONS 2024

बिलासपुर। सोमवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में चुनावी जनसभा की। सभा को सम्बोधित करने के बाद शाम करीब 5 बजे उनका काफिला चकरभाटा स्थित बिलासा एयरपोर्ट लौट रहा था। तभी रास्ते में ग्राम सैदा के पास उन्होंने एक किसान को देखा तो रुक गए। उसके घर पहुंचे। वहां लखपति योजना, कर्जमाफी और महालक्ष्मी योजना को लेकर बात की।

राहुल गांधी ने यहां से जाने के बाद इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ लिखा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को कैसे लखपति बनाने जा रही है।

किसान बुधराम नेताम बताते हैं कि उन्हें राहुल गांधी के आने की कोई जानकारी नहीं थी। वह तो अपने खेत से लौट रहे थे। इस बीच गाड़ियों का काफिला रुक गया। राहुल गांधी गाड़ी से उतरे और मुझसे बात करने लगे। इस पर मैंने उनसे अपने घर चलने का आग्रह किया। इस पर वे तैयार हो गए। मैं उन्हें अपने घर ले आया और बिठाया। करीब आधे घंटे तक राहुल यहां रुके।

READ MORE – PRESIDENT DROUPADI MURMU ON AYODHYA VISIT : देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार करेगी राम लला के दर्शन

बातचीत के दौरान ही आसपास के अन्य किसान और पास के गांव की महिलाएं भी आ गईं। राहुल गांधी ने किसानों और महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि आवास नहीं बन सके हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताईं।

बुधराम ने बताया कि राहुल गांधी ने समस्याएं सुनी। फिर उन्होंने महिलाओं को महालक्ष्मी योजना की जानकारी दी। इसमें हर माह 8500 रुपए देने का वादा किया। साथ ही मंहगाई कम कर गैस सिलेंडर के दाम भी कम करने के दावे किए। बताया कि, कांग्रेस आपको 5 ऐतिहासिक गारंटियां दे रही है।

राहुल गांधी जब किसान के घर पहुंचे तो वहां उनकी बेटी रुक्मिणी ने चाय बना कर पिलाई। रुक्मिणी ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी उसके घर आएंगे। उसे इसकी बहुत खुशी है।

READ MORE – UTTAR PRADESH ROAD ACCIDENT : कार पर ट्रक पलटने से कारोबारी की जिन्दा जलकर मौत, वीडियो वायरल

Exit mobile version