Khandwa Rail Junction
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खंडवा जंक्शन पर आज सुबह मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए है। जिसके कारण मेन लाइन का यातायात प्रभावित हो गया है। कई राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों को आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने में जुटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा जंक्शन पर मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी बगैर इंजन के 200 मीटर तक दौड़ गई थी। इस कारण ओएचई पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद एक नंबर और 6 नंबर प्लेट लाइन पर यातायात बाधित हो गया। घटना के कारण तीन नंबर लाइन पर हावड़ा मेल खड़ी है। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी जो खंडवा जंक्शन से गुजरने वाली थीं, उन्हें आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

