Haryana Lawrence Bishnoi Gang : दिल्ली और हरियाणा पुलिस की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों से मुठभेड़

Haryana Lawrence Bishnoi Gang : दिल्ली और हरियाणा पुलिस की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों से मुठभेड़

Haryana Lawrence Bishnoi Gang

नूंह। हरियाणा एसटीएफ नूंह पुलिस और दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद नूंह तावडू रोड़ रिपीटर नाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां से दोनों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और कुछ जिंदा और खाली कारतूस भी बरामद किए है।

read more – LANDSLIDE JAMMU AND KASHMIR : जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से कई आवासीय घर क्षतिग्रस्त, राहत बचाव कार्य जारी

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शॉर्प शूटर का नाम विशाल उर्फ कालू और रवि कुमार है। दोनों शार्प शूटरों में से एक का नाम अभिनेता सलमान खान के मुंबई फ्लैट पर हमले में भी उछला था, लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई भी जानकारी सांझा नहीं किया गया है।

गुरुग्राम पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटरों की नूंह में होने की खबर मिली थी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने नूंह पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के देखते ही बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

Breaking News National News and Politics