Rajasthan News : राजस्थान के बाड़मेर में आसमान से गिरा एक बड़ा उल्कापिंड, तेज़ धमके की गूंज से इलाके में दहशत का माहौल

Rajasthan News : राजस्थान के बाड़मेर में आसमान से गिरा एक बड़ा उल्कापिंड, तेज़ धमके की गूंज से इलाके में दहशत का माहौल

Rajasthan News

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर जिले के सीमावर्ती चौहटन और धोरीमन्ना क्षेत्र में रविवार रात को तेज धमाके की गूंज के साथ एक बार फिर उल्कापिंड गिरने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटोज भी शेयर किए जा रहे हैं। उसके गिरने के समय आसमान में तेज रोशनी हो गई थी।

read more – LOK SABHA ELECTION 2024 : तीसरे चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी आज बिलासपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, कल खड़गे और 2 मई को प्रियंका गांधी का दौरा

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सरकारी तंत्र हरकत में आ गया। फिलहाल अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आसमान से क्या और कहां गिरा है। इस घटना से लोगों दशहत का महौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है रात करीब 9 बजे बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने अब तक उल्कापिंड दिखाई देने या धमाके की पुष्टि नहीं की है।

खबरों से मिली जानकरी के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजकर 13 मिनट पर बाड़मेर जिले के अलग-अलग एरिया में उल्कापिंड गिरते हुए देखा गया। जिले के चौहटन, धोरीमन्ना के आसमान में चमकती वस्तु दिखाई दी, जो कि तेजी से जमीन की ओर आ रही थी। इसके कुछ सेकेंड बाद चौहटन में एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

Breaking News National News and Politics