BEMETARA ROAD ACCIDENT : बेमेतरा में देर रात सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

BEMETARA ROAD ACCIDENT : बेमेतरा में देर रात सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

BEMETARA ROAD ACCIDENT

बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तो वहीं दुर्घटना में 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हे रायपुर के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी में चल रहा है। खबरों के मुताबिक दो वाहनों की टक्‍कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ।

प्रत्‍यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। जानकारी मिली है कि पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

BEMETARA ROAD ACCIDENT

छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बेमेतरा के विधायक दीपक साहू, कलेक्‍टर रणवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्‍ण साहू घायलों से मिलने जिला अस्‍पताल पहुंचे।

read more – RAIPUR NEWS: कारोबारी अरुण भद्रा पर जानलेवा हमला, पुलिस को सहयोगी और समर्थकों संग सौंपा ज्ञापन, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर