Heatwave Alert : मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, जानिए आपके शहर का क्या है? हाल

Heatwave Alert : मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, जानिए आपके शहर का क्या है? हाल

Heatwave Alert

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के बदलते मौसम से लोगो को तीखी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई और ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहे। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। शनिवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के कारण दिन में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत रही।

अगले दो- तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम की यही स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है। महाराष्ट्र के आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। यहां से कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक एक द्रोणिका है। मध्यप्रदेश और आसपास भी एक चक्रवात है। इनके प्रभाव से समुद्र से नमी आने लगी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में ‘हीटवेव से गंभीर हीटवेव’ की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में और अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की अत्यधिक संभावना है।

read more – SACHIN PILOT IN KORBA : ऊर्जाधानी कोरबा के रजगामार में 28 अप्रैल को कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

Heatwave Alert

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर और बिलासपुर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश हुई। शनिवार को दिन में भी कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। बादलों और बारिश के कारण दिन का तापमान सभी जगहों पर गिर गया। रायपुर में पारा 38.8 डिग्री पहुंच गया। बिलासपुर में 38, अंबिकापुर में 38.8, पेंड्रा में 36.2, जगदलपुर में 37.8 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गयी है। रायपुर संभाग के रायपुर, गरियाबंद, दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव तथा बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में भी नमी की वजह से बादल रहेंगे। कहीं-कहीं पर गरज-चमक पड़ने की संभावना है।

Breaking News National News and Politics राज्य खबर