Earthquake in Indonesia : जापान, अमेरिका सहित इंडोनेशिया में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता मापी गई

Earthquake in Indonesia : जापान, अमेरिका सहित इंडोनेशिया में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता मापी गई

Earthquake in Indonesia

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 गई है। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप इंडोनेशिया के 143 किमी दक्षिण पूर्व में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी सांझा की।

शनिवार को अलग-अलग समय में अमेरिका, इंडोनेशिया और जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे अधिक तीव्रता जापान में आए भूकंप की मापी गई। जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 थी, जबकि इंडोनेशिया में 6.5 और अमेरिका में यह सिर्फ 2.9 मापी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, किसी भी देश में भूकंप से लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जापान में रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भूकंप
जापान के बोनिन द्वीप या ओगासावारा द्वीप समूह में 6.9 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी गहराई सतह से 540 किमी नीचे मापी गई। मध्य टोक्यो में भी हल्के झटके महसूस किये गये। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

read more – TORNADO IN CHINA : चीन में उठा मौत का तूफानी बवंडर, 5 लोगो की मौत, 33 घायल

Earthquake in Indonesia

अमेरिका में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का भूकंप
शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास न्यू जर्सी में 2.9 तीव्रता का एक छोटा भूकंप दर्ज किया गया। छोटे भूकंप होने के कारण लोगो ने हल्के झटके महसूस किये।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

read more – SACHIN PILOT IN KORBA : ऊर्जाधानी कोरबा के रजगामार में 28 अप्रैल को कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

 

Breaking News International News and Politics